छत्तीसगढ़ BJP की टीम ने किया बड़ा कमाल! अब दिल्ली में अमित शाह से होगी खास मुलाकात

 


रायपुर।

छत्तीसगढ़ भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए विशेष सोशल मीडिया टास्क में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अब टीम दिल्ली में उनसे मुलाकात करेगी।

सोमवार को प्रदेश भाजपा की सोशल मीडिया टीम रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीम की मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात होगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, सह-संयोजक राकेश चंद्राकर, गिन्नी चावला, रवि मिश्रा, तेजपाल शर्मा और दिनेश सुंदरानी शामिल हैं।

बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर की भाजपा सोशल मीडिया टीमों को एक विशेष टास्क सौंपा था। इस चुनौती में छत्तीसगढ़ भाजपा की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देशभर में पहला स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सोशल मीडिया टीम को बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की। अब सभी की नजर दिल्ली में होने वाली इस अहम मुलाकात पर है, जहां टीम अपनी सफलता और अनुभव केंद्रीय नेतृत्व के साथ साझा करेगी।

You missed