100-100 के नोटों में छुपा बड़ा राज़… कांकेर पुलिस ने पकड़ा नकली करेंसी गिरोह का नाबालिग खेल!”
53 जाली नोट बरामद, दुकानों में खपाने की फिराक में घूम रहे थे दोनों आरोपी
कांकेर। राजधानी के बाजारों में असली-नकली का खेल चल रहा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते पर्दाफाश कर दिया। कांकेर पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को नकली नोट खपाने की कोशिश में रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के पास से 100-100 रुपये के कुल 53 जाली नोट बरामद किए गए।
कैसे हुआ खुलासा?
30 सितंबर को सूचना मिली थी कि दो युवक दुकानों में सामान खरीदते वक्त नकली नोट थमा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलीसेला, एएसपी दिनेश कुमार सिन्हा और एसडीओपी मोहसिन खान के निर्देशन में टीम ने रेड कार्रवाई की।
बरामदगी ऐसे हुई
-
एक आरोपी की लोवर की जेब से 18 नकली नोट
-
दूसरे की जींस से 28 नकली नोट
-
मेमोरण्डम पर कार्रवाई करते हुए और 7 नकली नोट बरामद किए गए।
कुल मिलाकर 53 जाली नोट पुलिस ने जब्त किए।
कानूनी कार्रवाई
दोनों नाबालिगों के खिलाफ थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 358/2025 दर्ज कर धारा 179, 180, 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
