अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता…नक्सलियों का डंप सामान बरामद…प्रेशर कुकर बम और बंदूकें जब्त…

नारायणपुर: नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षाबलों को अबूझमाड़ के घने जंगलों से बड़ी सफलता मिली है। एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग के पास नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया गया। मौके से भरमार बंदूक, प्रेशर कुकर बम और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 29 सितंबर को धनोरा थाना क्षेत्र में की गई। तलाशी के दौरान आईईडी होने की आशंका पर बीडीएस टीम ने सर्च किया। सुरक्षाबलों ने बरामदगी स्थल के आसपास नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी की सक्रियता पर भी ध्यान दिया।

ऑपरेशन में जिला बल, आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की ‘ई’ समवाय टीम और धनोरा थाना में तैनात जिला बल के जवान शामिल थे।

बरामद नक्सली सामान की सूची इस प्रकार है:

  1. बारूद

  2. प्रेशर कुकर बम

  3. मल्टीमीटर

  4. भरमार बंदूक

सुरक्षाबलों के मुताबिक यह बरामदगी नक्सलियों की किसी बड़ी साजिश को नाकाम करने में अहम साबित हो सकती है।