सुकमा। सुरक्षाबलों ने आज कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (43) को आंध्र प्रदेश के मारेदुमिल्ली में ढेर कर दिया। हिडमा वही दहशत का नाम है, जिस पर कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था।
हिडमा के नेतृत्व में हुए कुछ प्रमुख हमलों में शामिल हैं:
-
2010: दंतेवाड़ा हमला – 76 CRPF जवान शहीद
-
2013: झीरम घाटी नरसंहार – 27 लोग मारे गए, जिनमें कांग्रेस नेता भी शामिल
-
2021: सुकमा–बीजापुर एम्बुश – 22 सुरक्षा बल शहीद
हिडमा PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख और CPI (माओवादी) केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य था। उसके ऊपर 1 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया था।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हिडमा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे उर्फ राजक्का भी मुठभेड़ में मारी गई। आंध्र प्रदेश के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुई और छह माओवादी मार गिराए गए।
यह सफलता बस्तर में माओवादी नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
