रजत जयंती पर लगा ऐसा मेडिकल कैंप, जहाँ बिना पैसा दिए हुआ बड़ा इलाज

अम्बिकापुर, 15 सितम्बर 2025:रजत जयंती के अवसर पर श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ ने अंबिकापुर कोतवाली थाना चौक स्थित गर्ल्स स्कूल परिसर में एक अनोखा और निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इस कैंप ने सफाई कर्मचारियों, तिहाड़ी श्रमिकों और स्थानीय निवासियों के लिए स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई।

 बड़ी संख्या में श्रमिक इस शिविर में पहुँचे और न सिर्फ इलाज कराया, बल्कि श्रमिक पंजीयन और नवीनीकरण का भी लाभ उठाया। इससे उन्हें भविष्य में विभागीय योजनाओं का सीधा लाभ मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें:-Fact Check: क्या डेनिम शर्ट और गले में रुमाल डालकर संसद पहुंचे CM योगी? जानें सच

 इलाज के बाद श्रमिकों और नागरिकों ने कहा कि पहली बार उन्हें बिना एक रुपये खर्च किए पूरी और संतोषजनक चिकित्सा सुविधा मिली है। उनकी मुस्कान और संतुष्टि इस पहल की सफलता का प्रमाण बन गई।

यह आयोजन श्रमिक वर्ग के लिए एक जीवनदायी कदम साबित हुआ, जिसे सामाजिक न्याय और कल्याण की दिशा में सरकार का मजबूत प्रयास माना जा रहा है। इस अवसर पर श्रम पदाधिकारी नितेश विश्वकर्मा, श्रम निरीक्षक जगदीश नेटी, आलोक भगत, राजेश पांडेय, जयंत कुमार, पंकज कुसवाह, शुभम जायसवाल, दिवाकर केशरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल का मजेदार ट्रेलर रिलीज, ये दिग्गज करेंगे शिरकत