सरगुजा के सीतापुर में आबकारी उड़नदस्ता की ताबड़तोड़ कार्रवाई! घर से निकले 3528 नशीले कैप्सूल, पूछताछ में खुली एक और सौदागर की पोल

 

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत आबकारी उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3528 नशीले कैप्सूल जब्त किए हैं। छापेमारी के दौरान एक आरोपी के घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में दूसरे आरोपी का नाम सामने आते ही टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम 10 जुलाई को सीतापुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम केसला निवासी सजाद अली अपने घर में बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने उसके घर पर छापा मारा।

घर की तलाशी में मिला नशीले कैप्सूल का जखीरा

तलाशी के दौरान आरोपी के शयन कक्ष से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखी 441 स्ट्रिप में कुल 3528 नग SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सूल बरामद किए गए। आबकारी टीम ने सभी कैप्सूल जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में सामने आया दूसरे आरोपी का नाम

पूछताछ के दौरान सजाद अली ने बताया कि बरामद नशीले कैप्सूल उसके रिश्तेदार महबूब खान, निवासी धेलसरा (थाना सीतापुर) के हैं। इसके बाद उड़नदस्ता टीम ने तत्काल महबूब खान के घर दबिश देकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

NDPS एक्ट के तहत दोनों आरोपी जेल भेजे गए

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(C) और 29 के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को विशेष न्यायालय (नारकोटिक्स), अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने किया। कार्रवाई में मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

SEO Title: सरगुजा में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 3528 नशीले कैप्सूल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।