स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी भर्ती का मौका! जिला स्वास्थ्य विभाग में 8 विशेषज्ञ पद खाली, हर सोमवार वॉक-इन-इंटरव्यू

अंबिकापुर: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल की है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और FRU (फंक्शनल रोटेटिंग यूनिट) के सुचारू संचालन के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों के 08 पदों पर सीधी संविदा भर्ती निकाली गई है। खास बात यह है कि इसके लिए लिखित परीक्षा नहीं, बल्कि वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

जिला स्वास्थ्य समिति, सरगुजा के अंतर्गत संचालित जिला चिकित्सालय, मातृ एवं शिशु अस्पताल, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए निम्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी—

  • स्त्रीरोग विशेषज्ञ – 04 पद

  • शिशुरोग विशेषज्ञ – 02 पद

  • निश्चेतना विशेषज्ञ – 02 पद

हर सोमवार होगा इंटरव्यू

इन पदों के लिए प्रत्येक सोमवार को
🕚 सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
यदि सोमवार को शासकीय या स्थानीय अवकाश होता है, तो मंगलवार को साक्षात्कार लिया जाएगा।

कहां और कैसे करें आवेदन?

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी
👉 कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सरगुजा (छ.ग.)
में उपस्थित होकर सीधे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

मिलेगी आकर्षक (नेगोशिएबल) सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता और अनुभव के आधार पर नेगोशिएबल सैलरी दी जाएगी, जिससे यह अवसर विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए और भी आकर्षक बन गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित भर्ती

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए इन अत्यंत जरूरी और सेवा से सीधे जुड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य जिले में

  • डॉक्टरों की कमी दूर करना

  • मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना

  • आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।