रायपुर कोर्ट में बम अलर्ट, BOMB SQUAD ने कब्जा किया

रायपुर: रायपुर कोर्ट परिसर में बम धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) ने तुरंत कोर्ट को कब्जे में ले लिया। यह धमकी राजनांदगाव जिला न्यायालय को ईमेल के जरिए भेजी गई थी। ईमेल अज्ञात व्यक्ति के आईडी से आया था, जिसमें कोर्ट को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बॉम्ब स्क्वाड और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और कोर्ट परिसर को खाली कराया। सभी जज, वकील और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए। कोर्ट परिसर में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। फिलहाल, सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं और बम की जांच में एक घंटे से अधिक समय लग चुका है।

इसी बीच, रीवा और राजनांदगाव के बाद तमिलनाडु के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को भी बम धमकी मिलने की खबर है। इस स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ की न्याधानी बिलासपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बम स्क्वॉड को अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी सावधानी बरती जा रही है