बस्तर: जिले के 173 कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की आईडी निरस्त कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम उन केंद्रों के खिलाफ उठाया गया है, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे थे और संचालन में लापरवाही बरत रहे थे।
जांच में पता चला कि कई CSC केंद्र निर्धारित मानकों और सही लोकेशन पर संचालित नहीं किए जा रहे थे। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ आईडी बिना स्थायी केंद्र या दुकान के चल रही थीं, जो नियमों के साफ उल्लंघन हैं।
इसके अलावा, कई स्थानों पर उचित कॉमन ब्रांडिंग नहीं थी और सेवाओं का रेट चार्ट भी प्रदर्शित नहीं किया गया था। केवल कागजों पर या अस्थायी तौर पर चल रहे ये केंद्र आम लोगों को सही सेवाएं देने में विफल साबित हो रहे थे।
इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए सभी 173 CSC की आईडी निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। अब CSC संचालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन प्रत्येक VLE (Village Level Entrepreneur) के लिए अनिवार्य है।
