बीजापुर में ट्रेलर हादसा, बिजली खंभे से टकराई और जलकर खाक

बीजापुर: जिले के एनएच-63 पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। गदामल्ली चौक नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर वाला ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया।

टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर हैदराबाद की ओर जा रहा था। हादसे में चालक के हालात गंभीर बताए जा रहे हैं और आशंका है कि वह आग में जलकर घायल या मृत हो गया हो।

सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुर्घटना के कारण और चालक की स्थिति की पुष्टि के लिए जांच जारी है।