रायपुर: शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर ओडिशा के कारोबारी ने रायपुर में ठगी का शिकार हो गए। शुरुआती दौर में 1 लाख रुपए निवेश करने पर 13 लाख का मुनाफा दिखाकर ठगों ने कारोबारी को विश्वास में लिया।
इसके बाद ठगों ने कहा कि 2 करोड़ रुपए निवेश करने पर सिर्फ 5 दिन में 40 लाख रुपए का मुनाफा मिलेगा। कारोबारी को रायपुर बुलाया गया और फाफाडीह के पास उनसे कैश में 2 करोड़ रुपए लिए गए। इसके बाद न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस।
पुलिस ने कार्रवाई शुरू की:
ओडिशा निवासी कारोबारी नेमीचंद जैन के अनुसार, उन्हें कुछ माह पहले मोबाइल पर एक लिंक मिला। उसे खोलते ही वह टेलीग्राम के एक ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में निवेश से संबंधित संदेश आने लगे और कुछ लोगों ने लाखों-करोड़ों के मुनाफे का झांसा दिया।
पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में अर्चना अग्रवाल, हर्ष, विकास साहू, सुनीता नंदा, अजय त्रिपाठी और अजित पात्रा के नाम सामने आए हैं।
