रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक इंटरव्यू में दिए बयान पर प्रदेश की राजनीति में घमासान तेज़ हो गया है। इंटरव्यू के दौरान बघेल ने पत्रकार से कहा था, “मैं आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूँ, नरेंद्र मोदी जी जैसे व्यक्ति से आप मेरी तुलना मत कीजिए।”
बघेल के इस बयान पर मंत्री ओपी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने कहा कि बघेल की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होना संभव ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि—
-
“माताओं-बहनों को 500 रुपए देने का झूठ आपने बोला।”
-
“शराबबंदी का वादा करके शराब घोटाला किया।”
-
“PSC में माफियाराज चलाकर युवाओं के सपनों से खिलवाड़ किया।”
-
“धान, चावल, गोबर—किस चीज़ में घोटाला नहीं किया?”
ओपी चौधरी ने आगे हमला जारी रखते हुए कहा कि जनता ने हर जगह बघेल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, फिर भी वे समझ नहीं पा रहे हैं।
मंत्री ने यह भी कहा कि “140 करोड़ भारतीयों ने जिस प्रधानमंत्री को चुना है, उनके बारे में आपकी भाषा को देश कभी माफ नहीं करेगा।”
प्रदेश में इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।
