कांकेर: जिले में सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। रांग साइड से आ रही एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी, जिससे दोनों कारों में सवार 7 लोग घायल हो गए। घायलों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
