CM साय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को जन्मदिन की दी बधाई

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि प्रभु श्रीराम से उप मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और सुयशपूर्ण जीवन की मंगलकामना करते हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जन्म 25 नवंबर 1968 को रायपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम अभय राम साव और माता का नाम प्रमिला साव है। अरुण साव ने 17 अप्रैल 2000 को मीना साव से विवाह किया और उनके एक पुत्र हैं।

साव ने अपनी शिक्षा मुंगेली के बी.एस.एन.जी. कॉलेज से बी.कॉम. और बिलासपुर के के.आर. लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की है। किसान परिवार से आने वाले उप मुख्यमंत्री साव पेशे से अधिवक्ता रहे हैं।

इस अवसर पर सीएम साय ने उनके उज्जवल भविष्य और सफलता की कामना की।