रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
सुबह 11 बजे से 01:30 बजे तक सीएम साय छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे स्टील उद्योग, पर्यटन और निवेश क्षेत्र के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक संभावनाओं व प्रोत्साहनों को प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख उद्योग समूहों को “इन्विटेशन टू इन्वेस्ट” लेटर भी दिए जाएंगे।
इसके बाद दोपहर 02:15 से 04:15 बजे तक वे छत्तीसगढ़ टूरिज्म इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम साय रात 08:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे।
