बिलासपुर। गतौरा सेक्शन में 4 नवम्बर को हुई कोरबा-बिलासपुर मेमू ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर के बाद रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
रेलवे ने जांच के लिए कमेटी बनाई है और सीआरएस जांच भी जारी है। इस बीच असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज को सस्पेंड कर दिया गया है। रश्मि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
साथ ही, डीओपी एम. आलम को जबरन छुट्टी पर भेजा गया है। एम. आलम ने ही मेमू ट्रेन के ऑपरेशन में लोको पायलट की ड्यूटी लगाई थी। उनकी जगह टीआरडी विवेक कुमार को तैनात किया गया है।
