रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन की बढ़त पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह केवल बढ़त नहीं बल्कि आंधी और सुनामी है। बिहार की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद दिया है और यह गठबंधन विकसित भारत की नींव डाल रहा है।
ओपी चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता समझ रही है कि भाजपा और सहयोगी दलों की सरकार बेहतर है। एनडीए को जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने महागठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें “महठगबंधन” करार दिया है और उनके लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भाग रहे हैं।
भाजपा और एनडीए की सरकारों में सुशासन स्थापित हो रहा है, जबकि कांग्रेस और महागठबंधन का नकारात्मक एजेंडा जनता द्वारा नकारा जा रहा है। ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का वोट चोरी वाला अभियान अब डूबते जहाज की तरह है और जनता इसका जवाब दे रही है।
