रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में 5 बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
-
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएसएस) के तहत खरीफ और रबी मौसम में दलहन-तिलहन फसल का समर्थन मूल्य पर उपार्जन जारी रखने का निर्णय। इससे किसानों को मंडियों में प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगी।
-
शासकीय कार्य में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन। इसके तहत सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य और उद्योग विभाग में तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग का संविलियन योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में किया जाएगा।
-
धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू संचालन के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए अतिरिक्त 11,200 करोड़ रुपये की शासकीय प्रत्याभूति प्रदान करने का निर्णय।
-
आवास योजनाओं में संशोधन – दीनदयाल आवास योजना, अटल आवास योजना, अटल विहार योजना एवं नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी भवनों/फ्लैटों की 03 बार विज्ञापन के बाद अविक्रित भवनों को अन्य आय वर्ग या संस्थाओं को भी विक्रय की अनुमति, लेकिन अनुदान केवल निर्धारित आय वर्ग को ही मिलेगा।
-
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर को दीर्घकालीन संचालन और विकास हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को लीज पर देने का निर्णय। इससे राज्य के क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण मिलेगा और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन बढ़ेगा।
इन फैसलों से छत्तीसगढ़ में कृषि, आवास, प्रशासनिक सुशासन और खेल क्षेत्र में विकास की नई पहल को बल मिलेगा।
