कोरबा: प्रेमिका से मिलने आया अपराधी युवक गिरफ्तार, होटल से पिस्टल और कारतूस बरामद

कोरबा। जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बिहार का एक युवक अपने फ्री फायर गेम के माध्यम से दोस्ती कर कोरबा की एक लड़की से प्यार कर बैठा। प्रेमिका से मिलने के लिए वह श्री राम डोमेट्री होटल, रूम नंबर 103 में रुका था।

पुलिस ने अचानक होटल की जांच की, तो युवक राहुल सिंह को पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ लिया। इस मामले में होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया। राहुल सिंह आदतन अपराधी बताया जा रहा है और उसके खिलाफ बिहार में कई मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में पता चला कि युवक ने कोरबा निवासी युवती से फ्री फायर गेम के माध्यम से दोस्ती की और दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई। बिहार से वह युवती से मिलने आया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने अपील की है कि बाहर से आने वाले राहगीरों की जानकारी होटल संचालक तुरंत पुलिस को दें, नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस इस मामले में बिहार पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है।