राजनांदगांव: एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस जवानों की समस्याएं सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रक्षित केंद्र में आयोजित जनरल परेड की सलामी ली, जिसमें कुल 126 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। परेड के दौरान अच्छी वेशभूषा वाले 15 जवान और बेहतर परेड ड्रिल करने वाले 2 जवानों को उनके उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत किया गया।

सलामी और मार्च पास्ट के बाद, एसपी अंकिता शर्मा ने एम.टी., आरमोर्री, क्वार्टरगार्ड, रोजनामचा और स्टोर शाखा सहित रक्षित केंद्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने 22 कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और उनका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुरडीएसपी तनुप्रिया ठाकुर और रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

यह पहल पुलिस कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।