रायपुर। खरोरा पुलिस ने ग्राम पचरी में एक बुजुर्ग को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबीर से सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने आरोपी आत्माराम घृतलहरे के घर छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
तलाशी के दौरान पुलिस को एक सफेद बोरी मिली, जिसमें सीढ़ी के नीचे 105 पौवा शराब रखी हुई थी। प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब थी, जिससे कुल मात्रा 18.900 लीटर हुई। शराब की अनुमानित कीमत 10,500 रुपये थी और बिक्री से होने वाली रकम 600 रुपये थी, जिससे कुल जुमला राशि 11,100 रुपये बनती है।
आरोपी के खिलाफ अवैध शराब रखने और बिक्री करने का नोटिस जारी किया गया। मौके पर बरामदगी का पंचनामा तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी परिजनों को भी दी।
