जनदर्शन में CM साय ने बढ़ाया कदम, रमन निर्मलकर को तुरंत दिया श्रवण यंत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन के दौरान रायपुर के ब्राह्मणपारा वार्ड निवासी रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र प्रदान किया।

जनदर्शन में निर्मलकर ने बताया कि कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई थी और आर्थिक तंगी के कारण वे श्रवण यंत्र नहीं खरीद पा रहे थे। उनकी समस्या सुनते ही मुख्यमंत्री साय ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया।

रमन निर्मलकर ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा, “मुझे फिर से सुनने की क्षमता वापस मिल गई है। मुख्यमंत्री जी ने मेरी समस्या को तुरंत समझा और मदद की, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।”

इस पहल के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और जनता की समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेने का संदेश दिया।