कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रजगामार रोड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने चावल गोदाम तिराहा चौक के पास पहले एक इलेक्ट्रिक ऑटो को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे जा टकराई। इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन मौके पर हड़कंप मच गया।
पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना सीजी 12 बीजी 3303 नंबर की कार के चलते हुई, जिसे एक डॉक्टर चला रहे थे। कार ने पहले दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में लेने से बाल-बाल बचाया, उसके बाद सवारी वाली इलेक्ट्रिक ऑटो को टक्कर मारी और अंततः सड़क किनारे जा घुसी।
स्थानीय होटल संचालक लूतन वर्मा ने बताया कि यह तिराहा हादसों के लिए कुख्यात है। उन्होंने कहा, “ठीक एक माह पहले भी इसी जगह एक बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई थी।”
पुलिस ने बताया कि चालक और वाहन दोनों का विवरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को भी सचेत किया गया है।
