दुर्ग में 100 पदों पर होगी भर्ती, सोमवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज के लिए डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्ती

दुर्ग। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा अवसर — जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मालवीय नगर चौक, दुर्ग में सोमवार, 10 नवंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प के माध्यम से एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज, चिखली (दुर्ग) के लिए कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

भर्ती के लिए उपलब्ध पद

ड्यूटी डॉक्टर (मेडिकल ऑफिसर), डेंटिस्ट, फार्मासिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, नेत्र रोग सहायक (ऑप्थाल्मिक टेक्नीशियन), नर्सिंग स्टाफ, सुपरवाइज़र, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, मैनेजर, लेक्चरर, लाइब्रेरियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आईटी इंचार्ज, फील्ड ऑफिसर, एकाउंटेंट, सिक्योरिटी गार्ड, मल्टीपल वर्कर, आया-बाई, कुक, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर और अन्य पद शामिल हैं।

वेतनमान और योग्यता

  • वेतन: ₹7,000 से ₹50,000 प्रति माह।

  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, बीई/बीटेक, पैरामेडिकल या नर्सिंग प्रमाणपत्र, मेडिकल टेक्नीशियन कोर्स, डीसीए/पीजीडीसीए या किसी भी स्नातक डिग्री वाले आवेदक भाग ले सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकसूची, पहचान पत्र (आधार/मतदाता/पैन/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय पंजीयन पत्र, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित छायाप्रति लेकर प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

You missed