रायपुर में 23,958 वर्गफुट के रैप से शहर में ब्रांड की छवि को दिया नया आयाम
रायपुर। श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड (गोयल टीएमटी) ने स्टील उद्योग में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करते हुए भारत का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप एडवरटाइजिंग रायपुर में स्थापित किया है। यह बिल्डिंग रैप आर्क ब्रिज कैनॉल रोड पर लगाया गया है और इसे कंपनी ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया है।
कंपनी के डायरेक्टर संदीप गोयल ने बताया कि गोयल टीएमटी पिछले 25 वर्षों से अपने उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादन और ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतर रही है। इस नए बिल्डिंग रैप के माध्यम से कंपनी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह रायपुर के हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है और देश की विकास यात्रा में योगदान दे रही है।
कुल साइज 23,958 वर्गफुट।
भवन के 5 फ्लोर को कवर किया गया।
यह कार्य 35 मजदूरों ने 5 दिनों के सतत परिश्रम से पूरा किया।
रैप में उपयोग किए गए फ्लैक्स को मुंबई से विशेष रूप से मंगवाया गया।
संदीप गोयल ने बताया कि इस बिल्डिंग रैप का उद्देश्य केवल विज्ञापन नहीं है, बल्कि यह कंपनी की स्थायित्व और देश के निर्माण में योगदान को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गोयल टीएमटी ने हमेशा नई तकनीक और क्रिएटिव मार्केटिंग प्रयासों के माध्यम से अपने ब्रांड को मजबूती प्रदान की है और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे।
इस तरह गोयल टीएमटी ने रायपुर में अपनी पहचान को नया आयाम दिया और स्टील उद्योग में ब्रांडिंग के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।