नायब तहसीलदार की बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर — दो युवक गंभीर रूप से घायल, गरियाबंद में मचा हड़कंप

नायब तहसीलदार की बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर — दो युवक गंभीर रूप से घायल, गरियाबंद में मचा हड़कंप

छुरा थाना क्षेत्र के सारागांव पापराही के पास हुआ हादसा, बोलेरो में मौजूद नायब तहसीलदार दोनोश साहू सुरक्षित — बाइक के परखच्चे उड़ गए

गरियाबंद। जिले में नायब तहसीलदार की गाड़ी से बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा छुरा थाना क्षेत्र के सारागांव पापराही के पास हुआ। सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो (वाहन क्रमांक CG 02 AU 0138) ने बाइक को टक्कर मार दी। बोलेरो में उस समय नायब तहसीलदार दोनोश साहू सवार थे। हालांकि, गनीमत रही कि वे सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।