अंबिकापुर में कड़क ठंड, जानिए अपने जिले का मौसम अपडेट
रायपुर: मानसून विदाई के बाद मौसम हुआ शुष्क, तापमान में हल्की गिरावट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला लगभग थम गया है, और दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है। सूरज ढलने के बाद हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न जिलों का तापमान रिकॉर्ड इस प्रकार रहा:
-
अधिकतम: 32.5 डिग्री सेल्सियस — राजनांदगांव
-
न्यूनतम: 18.4 डिग्री सेल्सियस — अंबिकापुर
वर्षा रिकॉर्ड की स्थिति:
-
कोंटा और बड़े बचेली — 6 सेमी
-
कुआकोंडा — 4 सेमी
-
कटेकल्याण — 3 सेमी
-
दरभा — 2 सेमी
-
तोंगपाल — 1 सेमी
राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
