सूरजपुर। जिले के ओड़गी ब्लॉक के दूरस्थ गांव सौहार में उफनती नदी पार करते समय डोंगी डूबने की घटना सामने आई है। बरसात के दिनों में पुलिया न होने की वजह से ग्रामीण अक्सर नाव के जरिए नदी पार करते हैं।
मामले के अनुसार, एक साथ दो डोंगी में लोग नदी पार कर रहे थे। तेज बहाव और बढ़ते पानी के दबाव के कारण एक डोंगी डूबने लगी। नाव में सवार लोग डर और घबराहट में नदी में कूद गए।
नदी किनारे खड़े ग्रामीणों ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए डूबते लोगों को बचाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों की बहादुरी साफ दिखाई दे रही है।
स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बरसात के दौरान नदी पार करना खतरनाक हो सकता है और जल्द से जल्द पुलिया या सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था की जाए।
