लावारिस पत्थर कोयला जब्त, पुलिस की सक्रियता से बड़ी कार्यवाही..

जगन्नाथपुर, पारसपारा : बीते कल मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम जगन्नाथपुर के पारसपारा इलाके में लावारिस हालत में पड़े करीब 12 क्विंटल पत्थर कोयला जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, यह कोयला बालसाय उरांव के घर के पास लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कोयला लगभग ₹7200 मूल्य का था। पुलिस ने मौके से कोयले को जब्त कर चौकी परिसर में सुरक्षा हेतु रखवाया।

इस मामले में इस्तगासा क्रमांक 02/2025 धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी सउनि योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विनय किस्पोट्टा, आरक्षक अशोक कनौजिया, और सैनिक विकास सिंह ने सक्रियता से अपनी भूमिका निभाई। उनकी तत्परता से यह कार्यवाही सफल हो सकी।

You missed