मासूका लवली हत्यारिन निकली! प्रेम त्रिकोण ने बदल दी एक युवक की जिंदगी – तालाब में मिला शव

महासमुंद। एक साल पुरानी हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। कोतवाली पुलिस ने घोड़ारी तालाब में मिले शव के मामले में मृतक युवक आकाश सिंह की हत्या में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

29 सितंबर 2024 को घोड़ारी तालाब के पास तैरते हुए मिले शव की पहचान आकाश सिंह के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रायपुर के खम्हारडीह थाना में आकाश की गुमशुदगी का मामला दर्ज था। कॉल डिटेल्स और गहन जांच के बाद पुलिस ने लवली और उसके परिवार से जुड़े हत्या के रहस्य को उजागर किया।

पुलिस की पूछताछ में लवली ने बताया कि उसने अपने पुराने प्रेमी अभिनव सिंह, पिता अभिलाख सिंह, और भाई गौरव व वीरू के साथ मिलकर आकाश की हत्या की। आकाश और लवली के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन लवली पहले से ही अभिनव के साथ थी। जब आकाश ने लवली को लेकर भागने की कोशिश की, तो अभिनव और उसके परिवार ने क्रूर बदला लेने की योजना बनाई।

25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने दोनों को अभिनव के घर बुलाया। वहां विवाद के दौरान आकाश की हत्या कर दी गई और शव को घोड़ारी तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ़्तार किया और शव को परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छुपाने के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला साबित करता है कि प्रेम, धोखा और बदला लेने की लालच इंसान को कितना क्रूर बना सकती है।