Ertiga खरीदने से पहले ज़रा ठहरिए…! 4 लाख कम में आ गई 7-सीटर कार, फीचर्स देख दंग रह जाएंगे

Ertiga लेने का सोच रहे हैं तो जरा रुक जाइए…! क्योंकि बाजार में आ चुकी है ऐसी फैमिली कार, जो 4 लाख रुपये सस्ती है, 7-सीटर ऑप्शन के साथ आती है और फीचर्स में किसी से कम नहीं। जी हाँ, Renault ने अपनी नई Triber 2025 लॉन्च कर दी है और इसकी कीमतें सुनकर हर कोई हैरान है।

GST 2.0 लागू होने के बाद टैक्स दर घटने से Renault Triber की कीमतें अब और भी कम हो गई हैं। पहले जहां इस पर 29% टैक्स लगता था, अब सिर्फ 18% टैक्स चुकाना होगा। इसी वजह से इसकी एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5.73 लाख रुपये से शुरू होकर 8.60 लाख रुपये तक है।

 इंजन और माइलेज

Triber में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71 बीएचपी पावर और 96 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं।

  • सिटी ड्राइव: 13.64 kmpl

  • हाईवे ड्राइव: 17.86 kmpl

  • एवरेज: 14.69 kmpl
    40 लीटर टैंक के साथ ये कार एक बार फुल टैंक में लगभग 587 किलोमीटर तक दौड़ सकती है।

 स्पेस और डिज़ाइन

Triber की सबसे बड़ी ताकत इसका फ्लेक्सिबल 7-सीटर लेआउट है। तीसरी रो की सीटें फोल्ड हो जाती हैं, जिससे बूट स्पेस अचानक बहुत बड़ा हो जाता है। 4 मीटर से कम लंबाई होने के बावजूद इसमें अच्छा लेगरूम और हेडरूम दिया गया है।

 सेफ्टी और फीचर्स

Triber 2025 में मिलते हैं –

  • टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

  • 4 एयरबैग्स (हायर वेरिएंट्स में)

  • रियर सीट तक AC वेंट्स

 वेरिएंट वाइज कीमत (₹ में)

  • Authentic – 5,76,300

  • Evolution – 6,63,200

  • Techno – 7,31,800

  • Emotion – 7,91,200

  • Emotion Dual Tone – 8,12,300

  • Emotion AMT – 8,38,800

  • Emotion AMT Dual Tone – 8,38,800