Lado Lakshmi Yojana: कहीं आप छूट तो नहीं गए…! हर महीने मिलेंगे ₹2100, लेकिन शर्तें जानकर उड़ जाएंगे होश

हरियाणा से आई है महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, लेकिन साथ ही एक सस्पेंस भी छुपा है… मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की आर्थिक मदद दी जाएगी।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल है — कौन बनेगा इसका हकदार और कौन रह जाएगा बाहर?

 किसे मिलेगा योजना का लाभ?

  • महिला की उम्र 23 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।

  • परिवार की सालाना आय ₹1 लाख से कम होनी चाहिए।

  • महिला या उसके पति 15 साल से अधिक समय से हरियाणा में स्थायी रूप से रह रहे हों।

 यानी अगर शर्तें पूरी नहीं हुईं, तो ₹2100 का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा।

 जरूरी दस्तावेज

  • परिवार पहचान पत्र (PPP)

  • हरियाणा का 15 साल का निवास प्रमाण पत्र

  • आधार कार्ड

  • आय प्रमाण पत्र (₹1 लाख या उससे कम)

 क्या हुआ लॉन्चिंग डे पर?

शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी। इसके बाद उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और शाम को हरियाणा राजभवन में कुलपतियों से भी मुलाकात की।

यह योजना धीरे-धीरे पूरे राज्य में लागू होगी। लेकिन तब तक महिलाओं के मन में यही सवाल घूम रहा है— “क्या मेरा नाम इस योजना में है या नहीं?”