रायगढ़: एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल और विशेष टीम ने गिरोह के सरगना राजा खान समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे 52 चोरी की बाइकें जब्त कीं, जिनका बाजार मूल्य करीब 40 लाख रुपए है।
इतवारी बाजार, केजीएच और श्याम मंदिर के पास लगातार हो रही चोरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पुराने बाइक चोरों पर निगरानी रखी। संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए राजा खान ने पूछताछ में इतिहास बताया कि उसने और उसके साथियों ने रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार बाइकें चुराई, जिनमें एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर और प्लेटिना प्रमुख हैं।
राजा खान का आपराधिक रिकॉर्ड भी लम्बा है — वह पहले धरमजयगढ़ और बरमकेला में बाइक चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी ने खुलासा किया कि वह मास्टर की से लॉक खोलकर बाइक चोरी करता था।
एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन में साइबर सेल, कोतवाली, कोतरारोड़, जूटमिल, पुसौर और लैलूंगा थाने की विशेष टीम ने लगातार कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप राजा खान और उसके 17 साथियों को अलग-अलग थानों से गिरफ्तार कर चोरी की 52 बाइक बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रमुख नाम:
-
राजा खान (34) पिता अली खान, कोडपाली
-
अजय कुमार साहू (21) खजरी
-
अर्जुन महिलाने (25) भदरा
-
मेमसाय साहू (20) खजरी
-
भानुप्रताप खूंटे (22) हीरी
-
लक्ष्मण दास महंत (23) पटारीपाली
-
देवकुमार भारद्वाज (32) मेढ़ापाली
-
उसत दास महंत (23) सारसमाल
-
नरेंद्र पैंकरा (21) बरसा बहार
-
रोहित सारथी (19) लैलूंगा
11–18. जयराम चौहान, हिदायत खान, मुकेश दास, किशन बंजारे, रामा कोसले, शोभाराम यादव, देव पैंकरा, छतर राठिया
बरामद संपत्ति:
-
कुल 52 दुपहिया वाहन, कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपए
-
38 HF डीलक्स बाइक, 9 स्प्लेंडर, 4 प्लेटिना, 1 एक्टिवा 6G
दर्ज एफआईआर:
कोतवाली रायगढ़-7, पुसौर-4, चक्रधरनगर-3, जूटमिल-2, धरमजयगढ़-2, घरघोड़ा-1, कोतरारोड़-1, खरसिया-1, सारंगढ़-1, हसौद-1, सक्ती-1
एसपी दिव्यांग पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे गिरोहों का प्रभावी ढंग से भंडाफोड़ किया जा सके।
