गरियाबंद में अज्ञात लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस शिनाख्त में जुटी

गरियाबंद:  मंगलवार की सुबह नगर में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामला रावणभाठा स्थित कृषि उपज मंडी के सामने निर्माणाधीन दुकान का है। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच हो सकती है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अब मौत के कारणों का पता लगाने और पहचान स्थापित करने में जुटी है। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोग घटना को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से जल्द परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं। मामला गंभीरता का है और जल्द ही पुलिस की जांच से सच्चाई उजागर होने की संभावना है।