खपरी–गिरहोला में किसानों से सीधा संवाद, खेती के भविष्य को लेकर दिया बड़ा संदेश
भिलाई।
दुर्ग जिले में उस वक्त खास माहौल देखने को मिला, जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खपरी–गिरहोला में किसान चौपाल लगाकर किसान साथियों से सीधे संवाद किया। चौपाल में जुटी भीड़ और किसानों की उत्सुकता साफ बता रही थी कि इस मुलाकात से उन्हें बड़ी उम्मीदें हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि किसान चौपाल के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और खेती को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने फसल उत्पादन बढ़ाने, उन्नत तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री ने किसानों को नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आने वाला समय तकनीक आधारित खेती का है, जिसमें गुणवत्ता के साथ-साथ स्वाद और पोषण को भी बनाए रखना बेहद जरूरी है। उनके इस संदेश से किसानों में नई सोच और आत्मविश्वास देखने को मिला।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, गजेन्द्र यादव, विधायकगण, गणमान्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान साथी उपस्थित रहे।
