व्हाट्सएप पर चल रहा था गंदा खेल! रात के अंधेरे में पुलिस की दबिश, सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा
ऑनलाइन डील, युवतियों की फोटो और दलाल का पूरा नेटवर्क बेनकाब… इलाके में मचा हड़कंप
कबीरधाम।
जिले में व्हाट्सएप के जरिए संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर तीन युवतियों और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दलाल ग्राहकों की डिमांड पर युवतियों को बुलाता था और उनसे देह व्यापार कराता था। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चलाया जा रहा था। डील से पहले व्हाट्सएप पर ही लड़कियों की फोटो भेजी जाती, फिर सौदा तय होता था।
👮♂️ रात में चली बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अमित पटेल के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में 30 जनवरी 2026 की रात घुघरी रोड स्थित अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर साइबर थाना और थाना कवर्धा (कोतवाली) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। दबिश के दौरान महिला अधिकारियों और महिला आरक्षकों की विशेष टीम को भी शामिल किया गया।
🧾 आपत्तिजनक सामग्री जब्त, दलाल की पहचान उजागर
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। गिरफ्तार दलाल की पहचान गोलू लहरे (35 वर्ष), पिता कलम लहरे, निवासी वार्ड क्रमांक 17, मिनीमाता चौक, कवर्धा के रूप में हुई है। इसके साथ ही तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, इन गतिविधियों से क्षेत्र की सामाजिक शांति और सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
