कोरबा में दर्दनाक हादसा: मां-बेटी को भारी मालवाहक ने रौंदा, इलाके में गुस्से का माहौल

कोरबा: जिले में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में मां और बेटी की मौत हो गई। कोहड़िया निवासी राम कुमारी वर्मा अपनी बेटी रेणु वर्मा के साथ दर्री बाजार से सब्जी खरीदकर स्कूटी क्रमांक CG 12 BQ 1611 से घर लौट रही थीं।

जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच दर्री मुख्य शहर से गुजरते समय उनके पास से एक मोटरसाइकिल सवार तेजी से निकला, जिससे स्कूटी सवार मां-बेटी हड़बड़ा गई और संतुलन खोकर सड़क पर गिर गईं। तभी तेज रफ्तार भारी मालवाहक ने उन्हें चपेट में ले लिया, और वाहन का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर इकट्ठा होकर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब वाहन चालक की तलाश में जुटी है।