रायपुर: राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जेल में बंद पॉक्सो एक्ट के आरोपी सुनील महानद (सोनील महानद) ने शाम करीब 6 बजे अपनी बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सेन्ट्रल जेल की बाड़ी गोल 5 नंबर बैरक में बंद था।
घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें इस घटना की सूचना देर रात दी गई। परिजन जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि सुनील महानद को जेल में प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी, और इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया। मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जेल में सुरक्षा और निगरानी के उपायों की समीक्षा की जा रही है।
