रायपुर–धमतरी रोड पर बाइक हादसा: युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

रायपुर: रायपुर–धमतरी रोड पर अभनपुर स्थित इंडियन ढाबा के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ।

जानकारी के अनुसार, नए साल का जश्न मनाकर धमतरी लौट रहे दो दोस्त बाइक से जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे कार्तिक मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी दीपांशु शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

हादसा राखी थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना का पता लगाने में जुटी है। हादसे से कुछ देर पहले दोनों दोस्तों ने स्नैपशॉट के जरिए घरवालों को लौटने की सूचना दी थी। वहीं, उनका आखिरी वीडियो भी जांच टीम के पास उपलब्ध है।