रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर में आयोजित DGP-IG कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर दिल्ली का गाजीपुर थाना बेस्ट पुलिस स्टेशन का अवॉर्ड प्राप्त किया, जबकि अंडमान और निकोबार का पहरगांव थाना दूसरे और कर्नाटक के रायचूर जिले का कवितला थाना तीसरे स्थान पर रहा।
पुलिस स्टेशनों के चयन के लिए 70 से अधिक कैटेगरी आधारित पैरामीटर्स का उपयोग किया गया। पहले दिन के कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका भी मौजूद रहे।
कॉन्फ्रेंस में देश की आंतरिक सुरक्षा, इंटेलिजेंस सिस्टम और भविष्य की रणनीति पर उच्चस्तरीय चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे और नए स्पीकर हाउस M-1 में ठहरे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास M-11 में रुके।
