दुर्ग पुलिस का अवैध जुआ और सट्टा पर सख्त एक्शन, 11 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: जिले में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। थाना नंदिनी नगर और सिटी कोतवाली दुर्ग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 2 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है, जिसमें नकदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और सट्टा पट्टी शामिल है।

पहली कार्रवाई 26 नवंबर की शाम थाना नंदिनी नगर पुलिस द्वारा की गई। मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार, ग्राम अरसनारा श्मशान घाट के पास कुछ लोग “काट पत्ती” जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की।

पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपियों में भगदड़ मच गई, लेकिन जवानों ने 7 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इनके पास से और जुआ फड़ से कुल 17,020 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 1,73,020 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं: शेष नारायण (26), बंशी लाल (59), प्रदीप कुमार मैत्रे (19), प्रवीण लांजेवार (28), धर्मेंद्र चौधरी (33), विरेंद्र ठाकुर (37) और मनीष कुमार साहू (43)

बाकी 4 सटोरियों के खिलाफ भी अलग कार्रवाई की गई है, जिनके मामलों में जांच जारी है।