सांसद बृजमोहन अग्रवाल क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के बेटे के विवाह समारोह में शामिल

रायपुर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होकर नव-विवाहित वर–वधु को सुखमय और मंगलमय दाम्पत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सांसद अग्रवाल ने नवदंपत्ति के जीवन में आनंद, प्रेम और समृद्धि की कामना करते हुए सवन्नी परिवार को बधाई दी। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक धरम लाल कौशिक और अमर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।