रायपुर: जीवन विहार कॉलोनी, तेलीबांधा में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर ने अपनी 10वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों और संस्था द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मोतीलाल साहू, विधायक-रायपुर ग्रामीण, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक एवं पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष मनीश राज सिंघानिया और वरिष्ठ नागरिकों ने किया।
मुख्य अतिथि मोतीलाल साहू ने सभी कॉलोनीवासियों और सिंघानिया परिवार को 10वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएँ दी और कहा कि कॉलोनी का वातावरण स्वच्छ एवं हरा-भरा है, तथा कॉलोनी से जुड़े कार्यों में वे हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
संरक्षक राजकमल सिंघानिया ने कहा कि कॉलोनीवासी उनके परिवार जैसे हैं, और किसी भी जरूरत पर वे आधी रात में भी मदद के लिए तैयार हैं। मंदिर परिसर में श्री हनुमान चालीसा पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें मितेशभाई परमार ग्रुप (गोदिया वाला) ने अपनी भक्ति प्रस्तुति दी। महाआरती में अतिथिगण और कॉलोनी के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया। कॉलोनीवासियों सूरज सिंह बघेल, विजय नथवानी, ऋषिराज सिंघानिया, कमल टंडन, प्रशांत बानी, प्रवीण वाधवानी, पवन चंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार तिवारी, टी.के. सरकार, सत्तु सिंह, पुरुषोत्तम छुगानी, अभय अकोलेकर, कैलाश राठी, राजेश राठी, कमलकांत टंडन, युसुफ शरीफ, परमवीर मनचंदा, शरणदीप सिंह सलूजा, अभिजीत अकोलकर, जुगलकिशोर सिंहा, कल्पना सिंहा, नवीन सिंह, रमेश भाकुनी, राजकुमारी द्विवेदी, गोकुल पटेल सहित अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
