Health: शरीर में जमा जिद्दी फैट से छुटकारा पाने के असरदार टिप्स

Health: शरीर में जमा जिद्दी फैट से छुटकारा पाने के असरदार टिप्स

वजन बढ़ना और शरीर में जिद्दी चर्बी जमना आज की जीवनशैली की आम समस्या बन गई है। अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ जिम जाकर ही फैट कम किया जा सकता है, तो यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। कुछ आसान और प्रभावी तरीकों से आप घर पर या रोजमर्रा की गतिविधियों में बदलाव करके भी जिद्दी फैट को कम कर सकते हैं।

1. रोजाना वॉक करें

वजन कम करने के लिए वॉक को अपने डेली रूटीन में शामिल करना बहुत जरूरी है।

  • रोजाना 10,000 स्टेप्स चलना वजन कम करने में मदद करता है।

  • शुरुआत में कम स्टेप्स से शुरुआत करें और धीरे-धीरे लक्ष्य बढ़ाएं।

  • लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ें, इससे कैलोरी बर्न होती है और फैट घटता है।

2. साइकिलिंग और स्विमिंग

जिम जाने का समय नहीं है? कोई बात नहीं, आप साइकिलिंग या स्विमिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

  • साइकिलिंग नियमित रूप से करने से मोटापे पर कंट्रोल रहता है।

  • स्विमिंग एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जिससे मसल्स मजबूत होती हैं और कैलोरी बर्न होती है।

3. लेग रेज एक्सरसाइज करें

अगर आप बेली फैट कम करना चाहते हैं, तो लेग रेज एक्सरसाइज बेहद असरदार है।

  • रोजाना 10-10 के 3 सेट्स से शुरुआत करें।

  • यह एक्सरसाइज फैट कम करने के साथ मांसपेशियों को भी मजबूत बनाती है।

  • महज एक महीने के अंदर आपको अपने शरीर में बदलाव महसूस होने लगेगा।