सिर्फ 14 दिनों में फैटी लिवर की गंदगी होगी साफ…डॉक्टर ने बताए 3 सुपर फूड

Health News: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की आदतों का सीधा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। लगातार जंक फूड, तला-भुना खाना और अनियमित दिनचर्या के कारण लिवर में फैट और टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे फैटी लिवर, थकान, पेट भारी रहना, पाचन की समस्या और त्वचा संबंधी दिक्कतें सामने आती हैं।

राजशाही हेल्थकेयर के मुख्य चिकित्सा निदेशक के अनुसार, किचन में मौजूद कुछ नेचुरल चीजों की मदद से लिवर को डिटॉक्स कर फिर से स्वस्थ बनाया जा सकता है। अगर इन्हें सही तरीके से 14 दिनों तक अपनाया जाए, तो फैटी लिवर में काफी हद तक सुधार देखा जा सकता है।

लिवर में गंदगी क्यों जमा होती है?

डॉक्टर बताते हैं कि लिवर शरीर का सबसे अहम अंग है, जो पोषक तत्वों को संभालने और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन लगातार प्रोसेस्ड फूड, शराब, तैलीय भोजन और दूषित पानी के सेवन से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे उसमें गंदगी और फैट जमा होने लगता है। ऐसे में समय-समय पर लिवर डिटॉक्स बेहद जरूरी हो जाता है।

ये 3 सुपर फूड करेंगे लिवर को डिटॉक्स

1. हल्दी वाला गुनगुना पानी
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन लिवर में जमा टॉक्सिन्स को कम करता है और फैटी लिवर में जमा अतिरिक्त फैट को घटाने में मदद करता है।
कैसे लें:
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पिएं। लगातार 14 दिन सेवन करने से असर नजर आने लगता है।

2. आंवला और करेला जूस
आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो लिवर सेल्स को सुरक्षित रखता है। वहीं करेला सूजन कम करता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।
कैसे लें:
एक गिलास गुनगुने पानी में 2 टेबलस्पून आंवला-करैला जूस मिलाकर दोपहर के खाने से एक घंटा पहले पिएं।

3. लहसुन
लहसुन में मौजूद सेलेनियम और एलिसिन लिवर को मजबूत बनाते हैं और शरीर से जहरीले तत्व बाहर निकालते हैं।
कैसे लें:
रात को सोने से पहले 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं। चाहें तो पानी के साथ भी ले सकते हैं।

बेहतर रिजल्ट के लिए ये आदतें भी अपनाएं

  • रोज 1–2 कप ग्रीन टी पिएं

  • पूरी नींद लें

  • तला-भुना और जंक फूड से दूरी बनाएं

  • हरी सब्जियां और फल ज्यादा खाएं

  • दिनभर पर्याप्त साफ पानी पिएं

14 दिनों में मिल सकते हैं ये फायदे

डॉक्टरों के अनुसार, इन उपायों को अपनाने से:

  • लिवर की सफाई तेज होती है

  • फैटी लिवर में राहत मिलती है

  • पेट हल्का महसूस होता है

  • ऊर्जा का स्तर बढ़ता है

  • पाचन तंत्र मजबूत होता है