कोरबा: पटवारी निलंबित, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई

 जुआ और अवैध धान के मामलों में प्रशासन का कड़ा रुख, दर्ज हुई FIR और जब्त की गई बड़ी मात्रा में धान

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने पसान हल्के के पटवारी गोविन्द राम कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कदम पटवारी कंवर के खिलाफ थाना जांजगीर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत दर्ज आपराधिक प्रकरण के आधार पर उठाया गया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बरमकेला क्षेत्र के बिरनीपाली चेक पोस्ट पर संयुक्त जांच दल ने 120.80 क्विंटल अवैध धान से भरा वाहन पकड़ा और इसे डोंगरीपाली थाना में सुपुर्द किया।

सारंगढ़ मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जांच दल ने माधोपाली स्थित शंकर ट्रेडर्स के गोदाम से 200 बोरी (80 क्विंटल) और तारा ट्रेडर्स, केदार के दुकान परिसर से 169 बोरी (67.60 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया। मंडी अधिनियम के तहत दोनों व्यापारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी और किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।