बिहार चुनाव में विकास का साथ मिला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए को 150 से अधिक सीटों पर जीत का अनुमान था और बिहार में एनडीए की सरकार बनने की संभावना है। उन्होंने बिहार की जनता को बधाई दी और कहा कि इस बार चुनाव में बिहार की जनता ने विकास का साथ दिया

ईवीएम को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी बेहतर नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं और कुछ न मिलने पर ईवीएम को दोष देते हैं। उन्होंने कांग्रेस से आत्म-विश्लेषण करने की आवश्यकता बताई।

भूपेश बघेल को सीनियर आब्जर्वर की जिम्मेदारी पर टिप्पणी करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि उन्हें अपने बोलने के अंदाज में सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल कांग्रेस नेतृत्व में प्रभावी नहीं हैं

ईडी द्वारा भूपेश बघेल की पैतृक संपत्ति अटैच किए जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अटैचमेंट की जानकारी सिर्फ ईडी ही स्पष्ट कर सकती है और ईडी ने अटैच की गई संपत्ति का विवरण अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

इसके अलावा, 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है। इस बार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल के दर से खरीदी की जाएगी।