बिलासपुर: बेलेतरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला का देसी अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। विधायक ने यादव समाज के पारंपरिक राउत नाचा में हिस्सा लेकर गड़वा बाजा की धुन पर जमकर थिरकते हुए वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, राउत नाचा दल विधायक के निवास सेवा सदन पहुंचा। इस दौरान विधायक खुद को रोक नहीं पाए और सजी लाठी हाथ में लेकर गड़वा बाजा की धुन पर नृत्य करते नजर आए।
सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके इस पारंपरिक नृत्य में उत्साह और देसी अंदाज की खूब सराहना की है।
