बिलासपुर: न्यायधानी में सरकंडा क्षेत्र के सोनगंगा कालोनी के सामने नशे में धुत्त कार सवार युवकों ने हंगामा मचाकर मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा कर दी।
जानकारी के अनुसार, दो युवक एक चार पहिया वाहन में सवार थे, जिसकी नंबर प्लेट पर बड़े अक्षरों में “पुलिस” लिखा हुआ था। चालक ने खुद को पुलिसकर्मी का भाई बताकर लोगों को डराने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शराब के नशे में चूर युवकों ने सड़क पर लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाई और कई बार राहगीरों को टक्कर मारने की कोशिश की।
स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने गाली-गलौज और झड़प की, जिससे मुख्य मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सड़क पर बढ़ते आक्रोश को देखकर युवक गाड़ी सहित फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गाड़ी नंबर और वीडियो के आधार पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
