रायपुर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

रायपुर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

चैतन्य बघेल की ₹61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कुल कुर्की राशि अब ₹276.20 करोड़ पहुंची

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर ज़ोनल कार्यालय ने इस घोटाले से जुड़े आरोपी चैतन्य बघेल की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है।

ईडी के अनुसार, कुल 61.20 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ कुर्क की गई हैं। इनमें 364 आवासीय प्लॉटकृषि भूमिबैंक बैलेंस और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) शामिल हैं। यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।

ईडी की इस ताजा कार्रवाई के बाद शराब घोटाले में अब तक की कुल कुर्की राशि 276.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे भी जारी है